Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोरबा में सनसनीखेज हादसा: नशे में धुत युवकों की तेज रफ्तार कार मोबाइल दुकान में घुसी, राहगीर और दुकानदार बाल-बाल बचे

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

*कोरबा (छत्तीसगढ़), नशे की हालत में अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने सोमवार देर शाम कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनालिया चौक के पास एक मोबाइल दुकान में घुसकर बड़ा हादसा कर दिया। इस घटना में एक राहगीर और दुकानदार बाल-बाल बच गए, जबकि दुकान को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा। पुलिस ने कार में सवार तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।

Advertisement Box

घटना की जानकारी के अनुसार, तीन युवक शराब के नशे में धुत थे। उनकी कार पिछले आधे घंटे से सोनालिया चौक और आसपास के इलाके में तेज रफ्तार से दौड़ रही थी। टीपी नगर क्षेत्र में शराब दुकान के पास भी इन युवकों ने उत्पात मचाया था। अचानक कार अनियंत्रित हो गई, पहले उसने सड़क पर चल रहे एक बाइक सवार को टक्कर मार दी और फिर सीधे सड़क किनारे लगी मोबाइल दुकान में घुस गई।

हादसे की भयावहता देखते हुए स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में बैठे तीनों युवकों को पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने युवकों की जमकर पिटाई भी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवकों को हिरासत में ले लिया।

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि तीनों युवक शराब के नशे में थे। पुलिस ने उनकी जांच शुरू कर दी है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवकों की पहचान और आगे की पूछताछ जारी है।

यह घटना नशे में वाहन चलाने के खतरों की एक बार फिर याद दिलाती है। स्थानीय लोगों ने नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कोरबा में शराब पीने से रोकना पड़ा भारी, 10-12 युवकों ने मकान मालिक पर लोहे की रॉड और पत्थरों से किया हमला
आज फोकस में

कोरबा में शराब पीने से रोकना पड़ा भारी, 10-12 युवकों ने मकान मालिक पर लोहे की रॉड और पत्थरों से किया हमला

कोरबा: बारिश ने छीनी गांव की राह, सड़क बदहाल; राशन आपूर्ति पर संकट, स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित
आज फोकस में

कोरबा: बारिश ने छीनी गांव की राह, सड़क बदहाल; राशन आपूर्ति पर संकट, स्कूली बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित

बेमेतरा में आवास योजना पर उठे सवाल: दिव्यांग समेत कई जरूरतमंद परिवार अब भी कच्चे घरों में रहने को मजबू
आज फोकस में

बेमेतरा में आवास योजना पर उठे सवाल: दिव्यांग समेत कई जरूरतमंद परिवार अब भी कच्चे घरों में रहने को मजबू

1 घंटे की बारिश में पाली-झाबर मार्ग बना तालाब, जलभराव से राहगीर परेशान
आज फोकस में

1 घंटे की बारिश में पाली-झाबर मार्ग बना तालाब, जलभराव से राहगीर परेशान

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026 : नौशाद अध्यक्ष, दिनेश सचिव निर्वाचित
आज फोकस में

कोरबा प्रेस क्लब चुनाव 2026 : नौशाद अध्यक्ष, दिनेश सचिव निर्वाचित

झाबर में सड़क हादसा: चैतमा निवासी संतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
आज फोकस में

झाबर में सड़क हादसा: चैतमा निवासी संतोष ठाकुर गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

सोमवार, 27 जुलाई 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp