Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जन समस्या निवारण शिविर: कोरबा में आमजन की समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

*कोरबा। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत राज्य शासन के निर्देश पर कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का मौके पर निराकरण करना, उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना है।

Advertisement Box

शिविरों का कार्यक्रम निम्नानुसार है:

14 मई 2026 (गुरुवार) प्रातः 10 बजे से

  1. विकासखंड कटघोरा – ग्राम सिंघाली
  2. विकासखंड कोरबा – ग्राम केराकछार

15 मई 2026 (शुक्रवार)प्रातः 10 बजे से

  1. विकासखंड पोंड़ी-उपरोड़ा – ग्राम सिरमिना

16 मई 2026 (शनिवार)प्रातः 10 बजे से

  1. विकासखंड पाली – ग्राम रामाकछार
  2. विकासखंड पोंड़ी-उपरोड़ा – ग्राम लेपरा
  3. विकासखंड कोरबा – ग्राम लेमरू

19 मई 2026 (मंगलवार)प्रातः 10 बजे से

  1. विकासखंड पोंड़ी-उपरोड़ा – ग्राम लमना
  2. विकासखंड पाली – ग्राम नगोई
  3. विकासखंड कटघोरा – ग्राम डोंगरी

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन शिविरों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं ताकि जनता की शिकायतों और समस्याओं का तत्काल समाधान किया जा सके।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा है कि इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं योजनाओं से संबंधित दस्तावेज लेकर इन शिविरों में अवश्य पहुंचें।

श्रद्धा और उत्साह के साथ बसंतपुर में हुई गणपति बप्पा की स्थापना
आज फोकस में

श्रद्धा और उत्साह के साथ बसंतपुर में हुई गणपति बप्पा की स्थापना

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष
आज फोकस में

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
आज फोकस में

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp