Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंतिम श्रावण सोमवार पर मुराई कछार मंदिर में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

जवाली। अंतिम श्रावण सोमवार के अवसर पर जवाली के मुराई कछार स्थित शिव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। ग्रामीण क्षेत्र में कृषि कार्य का एक चरण पूरा होने के बाद ग्रामवासियों ने राहत के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया। विगत सप्ताह की तुलना में इस बार मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या भी अपेक्षाकृत अधिक रही।

Advertisement Box

सुबह से शाम तक बारिश के बीच मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक कर बेलपत्र, धतूरा, पुष्प एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित की गई। इसके साथ ही आरती, भोग एवं प्रसाद वितरण का सिलसिला भी निरंतर चलता रहा। प्रातःकालीन बेला में 12 जोड़ों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना एवं दुग्धाभिषेक किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न श्रद्धालु परिवारों की ओर से प्रसाद की व्यवस्था की गई। लक्की पटेल परिवार की ओर से सेवई, जागेश्वरी/करणसेन सारथी (पूर्व जनपद सदस्य) की ओर से हलवा, श्यामसिंह रजक नदियापार की ओर से खीर तथा बेहतर स्वास्थ्य की कामना के लिए रिया/देवनारायण कैवर्त्य परिवार की ओर से फलाहार का वितरण किया गया। वहीं रंजना समिति के कन्हैयालाल पटेल द्वारा प्रसाद वितरण के लिए दोना उपलब्ध कराया गया।

मंदिर परिसर में 101 बर्तन-टोकरियों में भोजली स्थापित कर भोजली सेवा का कार्य भी विधिवत किया जा रहा है। आगामी गुरुवार को मातृ मंडली के सहयोग से महिला मंडली द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। वहीं रक्षाबंधन पर्व के दूसरे दिन शनिवार को भोजली विसर्जन कार्यक्रम बाजे-गाजे के साथ धूमधाम से किया जाएगा।

भोजली विसर्जन के अवसर पर प्रसाद की व्यवस्था दानदाताओं, ग्राम के सरपंच, जनपद सदस्य एवं अन्य प्रमुख लोगों के सहयोग से की जाएगी। आयोजन को सफल बनाने के लिए भक्त महिला समिति की सदस्याएं लगातार तैयारियों में जुटी हुई हैं। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और सामुदायिक एकजुटता का माहौल बना हुआ है।

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष
आज फोकस में

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
आज फोकस में

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश
आज फोकस में

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp