Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धान खरीदी में अनियमितताओं पर विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने विधानसभा में उठाया मुद्दा, किसानों की बढ़ती परेशानियों पर जताई चिंता

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

 डी के सरजाल 

कोरबा/रायपुर, 16 दिसंबर 2025: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी प्रक्रिया में आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से मुद्दा उठाया। उन्होंने कोरबा जिले में राजस्व अभिलेखों की ऑनलाइन त्रुटियों, खरीदी सीमा में कटौती तथा धान की गुणवत्ता के नाम पर किसानों को हो रही परेशानियों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।

Advertisement Box

विधायक श्री मरकाम ने अपने ध्यानाकर्षण में कहा कि प्रदेश सरकार किसानों का एक-एक दाना धान समर्थन मूल्य पर 21 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदने के लिए दृढ़ संकल्पित है। कोरबा एक औद्योगिक जिला होने के बावजूद यहां की आधी से अधिक आबादी कृषि पर निर्भर है। दुर्भाग्यवश जिले भर में किसानों के राजस्व अभिलेखों में व्यापक ऑनलाइन त्रुटियां (धान रकबा शून्य दिखना, गिरदावरी, एग्रीस्टैक फॉरवर्ड न होना आदि) सामने आ रही हैं, जिसके सुधार के लिए ऋणी-अऋणी किसान कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

उन्होंने आगे आरोप लगाया कि धान उपार्जन केंद्रों पर पिछले वर्ष की तुलना में खरीदी लिमिट आधी कर दी गई है। अधिक नमी या अधिक सूखे धान का हवाला देकर किसानों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है, जिससे शासन-प्रशासन के प्रति किसानों में रोष व्याप्त है।

ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू की है तथा प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल की सीमा निर्धारित की है। प्रदेश भर में धान खरीदी को लेकर अव्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा सदन में हंगामा भी हुआ है।

विधायक श्री मरकाम ने सरकार से इन समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की है ताकि किसानों को राहत मिल सके।

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष
आज फोकस में

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
आज फोकस में

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश
आज फोकस में

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

रविवार, 13 सितंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp