Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सार्वजनिक बार महोत्सव 2025-26 का शुभारंभ: श्रीमती कौशल्या साय और कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया पूजन, परंपरा की सराहना

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

 

कोरबा, 05 जनवरी 2026 — ग्राम दर्राभाठा में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित सार्वजनिक बार महोत्सव 2025-26 का शुभारंभ बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय और छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन विशेष रूप से शामिल हुए।

Advertisement Box

कार्यक्रम के दौरान दोनों अतिथियों ने ठाकुर देव एवं डोकरी दाई जी की विधिवत पूजा-अर्चना की और समाज को आशीर्वाद प्राप्त किया।

  1. श्रीमती कौशल्या साय ने अपने संबोधन में कहा,

“यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि आज भी हमारा समाज अपनी प्राचीन परंपराओं को इतने उत्साह और श्रद्धा के साथ संजोए रखा है। इतनी धूमधाम से पूजन का आयोजन देखकर मन प्रसन्न हो गया। मुझे इस शुभ अवसर पर शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैं पूरे समाज और ग्रामीण जनों को इस महोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देती हूं।”

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा,

“ठाकुर देव और डोकरी दाई का आशीर्वाद सदैव हमारे ग्रामीणों एवं पूरे समाज पर बना रहता है। आज दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग इस पूजन में शामिल होने पहुंचे हैं, जो हमारी एकता और सांस्कृतिक धरोहर की मजबूती को दर्शाता है।”

मंत्री श्री देवांगन ने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में राज्य के सभी वर्गों का विकास और उत्थान हो रहा है। विभिन्न विकास कार्यों को तेज गति से पूरा किया जा रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी बदलाव साफ नजर आ रहा है।

  • कार्यक्रम में पालीतानाखार विधायक तुलेश्वर मरकाम, कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरिवंश मिरी, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, जिला महामंत्री संजय शर्मा, पार्षद नरेंद्र देवांगन, सविता साय, सरपंच प्रमिला कंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह सार्वजनिक बार महोत्सव न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रखने का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करता है।

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष
आज फोकस में

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
आज फोकस में

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश
आज फोकस में

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

रविवार, 13 सितंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp