Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छत्तीसगढ़ – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : NH-45 पर सड़क के बीचों-बीच खड़ा हैंडपंप, ग्रामीणों की जान खतरे में – ‘प्यास बुझाएं या जान बचाएं?’

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

    गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़), 20 फरवरी 2026 – विकास के नाम पर बनी सड़क अब मौत का खतरा बन गई है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जोगीसार ग्राम पंचायत में नेशनल हाईवे-45 (NH-45) के चौड़ीकरण के बाद एक हैंडपंप सड़क के ठीक बीचों-बीच आ गया है। यह हैंडपंप अब ग्रामीणों के लिए वरदान नहीं, बल्कि बड़ी आपदा का कारण बन चुका है। तेज रफ्तार वाहनों के बीच पानी भरने के लिए लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पहले यह हैंडपंप सड़क के किनारे स्थित था, जो गांव की मुख्य जल स्रोत था। लेकिन NH-45 के चौड़ीकरण कार्य के दौरान सड़क को विस्तार दिया गया, जिससे हैंडपंप बीच सड़क पर आ फंसा। अब लोग बाल्टी या लोटा लेकर सड़क के मध्य में खड़े होकर पानी निकालते हैं। जरा सी लापरवाही या वाहन चालक की चूक से बड़ा हादसा हो सकता है।

Advertisement Box

एक स्थानीय निवासी ने बताया, “साहब, अब सवाल यही है – प्यास बुझाएं या जान बचाएं? नया बोर करवाया गया था, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। हमारे पास यही एक हैंडपंप बचा है। तेज ट्रकों और बसों के बीच खड़े होकर पानी लेना पड़ता है। कब कोई बड़ा हादसा हो जाए, इसका डर हर समय सताता है।”

यह मामला सिस्टम की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है। चौड़ीकरण के दौरान हैंडपंप को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने या वैकल्पिक व्यवस्था करने की जिम्मेदारी नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और स्थानीय प्रशासन की थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह घटना सड़क सुरक्षा, ग्रामीण जल आपूर्ति और विकास परियोजनाओं में समन्वय की कमी पर गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या अधिकारियों को किसी बड़े दुर्घटना का इंतजार है? स्थानीय लोग तत्काल हैंडपंप को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने, स्पीड ब्रेकर लगाने या वैकल्पिक पानी की व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष
आज फोकस में

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
आज फोकस में

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश
आज फोकस में

जिला स्तरीय सावन उत्सव का भव्य आयोजन, साहू समाज की महिलाओं ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

रविवार, 13 सितंबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp