Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रामपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा का नया अध्याय: विधायक फूल सिंह राठिया ने पुरेना (मड़वारानी) में दो सामुदायिक भवनों का किया भूमिपूजन

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

 

*कोरबा (छत्तीसगढ़): रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक फूल सिंह राठिया की सक्रियता और क्षेत्र के सभी वर्गों के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता एक बार फिर उजागर हुई है।

Advertisement Box

उनके मुख्य आतिथ्य में शनिवार को ग्राम पंचायत पुरेना (मड़वारानी) में दो महत्वपूर्ण सामुदायिक निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन सम्पन्न हुआ। इसमें पंचगण कंवर समाज के लिए 20 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण तथा बिंझवार समाज के सामुदायिक भवन में 15 लाख रुपये की लागत से अहाता (परिसर) निर्माण कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल छाया रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समाज के गणमान्य व्यक्तियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इस आयोजन को भव्य बना दिया।

भूमिपूजन अवसर पर विधायक फूल सिंह राठिया ने कहा, “मैं क्षेत्र के सभी समाजों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। ये भवन और शेड न केवल सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहायक सिद्ध होंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी बनेंगे। मेरा उद्देश्य क्षेत्र के हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाना है और इसी दिशा में हम लगातार कार्य कर रहे हैं।”

समाजों की ओर से आभार

पंचगण कंवर समाज की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष भुवन सिंह कंवर, जम्मू सिंह कंवर, फूलसाय पैकरा, प्रताप सिंह कंवर, लखन सिंह कंवर, जगन्नाथ सिंह कंवर सहित डॉ. श्याम लाल कंवर, सूरज सिंह कंवर, श्रीमती तारिणी कंवर, श्रीमती उषा कंवर और अन्य अनेक सदस्य उपस्थित रहे। समाज ने विधायक के प्रयास की सराहना की और आभार व्यक्त किया।

बिंझवार समाज की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष कीर्तन लाल बिंझवार, भरत बिंझवार, सेवाराम बिंझवार, राजाराम बिंझवार, जीवन लाल बिंझवार, कुंजबिहारी बिंझवार सहित रामप्यारे बिंझवार, सुखसिंह बिंझवार और अन्य प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। समाज के लोगों ने इसे अपनी लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति बताया और विधायक के प्रति कृतज्ञता जताई।

अन्य प्रमुख उपस्थित

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली के अध्यक्ष संतोष देवांगन, सांसद प्रतिनिधि सहसराम कौशिक, जिला महामंत्री प्रवीण ओगरे, विधायक प्रतिनिधि अमर खांडे, मंडल अध्यक्ष संतोष सुर्या, निरंजन श्रीवास, प्रमोद श्रीवास और अन्य कई जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता शामिल हुए।

ग्रामीणों ने बताया कि विधायक फूल सिंह राठिया के नेतृत्व में क्षेत्र में सड़क, भवन, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के कार्य तेज गति से हो रहे हैं। ऐसे सामुदायिक भवनों के निर्माण से ग्रामीणों को अपने सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर स्थान मिलेगा और सामाजिक एकता भी मजबूत होगी।

समापन पर विधायक फूल सिंह राठिया ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं आगे भी जनता की सेवा में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करता रहूंगा। क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा।”

यह कार्यक्रम रामपुर विधानसभा क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच मजबूत तालमेल का प्रमाण है, जहां विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है।

 

श्रद्धा और उत्साह के साथ बसंतपुर में हुई गणपति बप्पा की स्थापना
आज फोकस में

श्रद्धा और उत्साह के साथ बसंतपुर में हुई गणपति बप्पा की स्थापना

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष
आज फोकस में

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
आज फोकस में

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp