Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बालोद: इंस्टाग्राम दोस्ती का खतरनाक जाल, नाबालिग युवती से ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला

Author Image
Written by
डी.के. सरजाल

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक नाबालिग युवती को इंस्टाग्राम पर दोस्ती का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया। आरोपी ने 20 हजार रुपये की मांग की थी।

Advertisement Box

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती की और धीरे-धीरे उसका विश्वास जीता। इसके बाद वीडियो कॉल के दौरान उसका अश्लील वीडियो गुप्त रूप से रिकॉर्ड कर लिया। बाद में आरोपी ने इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती से 20 हजार रुपये की राशि की मांग शुरू कर दी।

डर के मारे युवती ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिवार को दी। परिजनों ने तुरंत युवती को लेकर अर्जुन्दा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस टीम आरोपी की पहचान, उसके सोशल मीडिया अकाउंट और लोकेशन को ट्रेस करने में जुटी हुई है। साइबर सेल की मदद से वीडियो और चैट की डिटेल्स भी खंगाली जा रही हैं।

पुलिस का बयान

अर्जुन्दा थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

श्रद्धा और उत्साह के साथ बसंतपुर में हुई गणपति बप्पा की स्थापना
आज फोकस में

श्रद्धा और उत्साह के साथ बसंतपुर में हुई गणपति बप्पा की स्थापना

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
आज फोकस में

कटघोरा हॉस्पिटल में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष
आज फोकस में

80वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रशासनिक भवनों से लेकर स्कूल-कॉलेज और निजी संस्थानों तक हुए विविध आयोजन, गूंजे ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव
आज फोकस में

जवाली में 17 स्थानों पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे
आज फोकस में

पाली कॉलेज के विद्यार्थियों ने निकाली ‘हर घर तिरंगा यात्रा’, गूंजे देशभक्ति के नारे

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश
आज फोकस में

विश्व आदिवासी दिवस पर जवाली में भव्य आयोजन, गूंजा ‘सेवा जोहार’ का संदेश

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

मंगलवार, 29 सितंबर 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

WhatsApp